आईटीबीपी सीमाद्वार द्वारा देहरादून में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

देहरादून। गुरुवार को 23 वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सीमाद्धार कैम्प परिसर में रक्षाबंधन का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टपकेश्वर महादेव सेवा समिति, उत्तरांचल विश्वविद्यालय तथा दून ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने आईटीबीपी के हिमवीरों को रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

हिमवीरों ने भी बच्चों को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। जवानों ने राष्ट्र की रक्षा के साथ-साथ बहनों की सुरक्षा, सम्मान एवं सदैव सहयोग करने का पावन संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा में आईटीबीपी के जवानों द्वारा निभाई जा रही महती जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र सेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर उत्तरांचल विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षाबंधन के महत्व पर एक अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण नाटकीय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों के प्रति गहरा सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा, समर्पण एवं सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व भी है।

आईटीबीपी के अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले दून ग्लोबल स्कूल, टपकेश्वर महादेव सेवा समिति एवं उत्तरांचल विश्वविद्यालय के छात्रों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजन सुरक्षा बलों एवं आम समाज के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रसेवा की भावना को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments