एच०एन०बी० गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली ‘युवा संगम’ चरण-7 की मेजबानी; 31 अगस्त 2026 तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण

श्रीनगर गढ़वाल। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की बहुआयामी एवं महत्वाकांक्षी पहल ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत ‘युवा संगम’ चरण-7 (Phase VII) के सफल संचालन हेतु हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को उत्तराखंड राज्य का नोडल संस्थान नियुक्त किया गया है। इस चरण में उत्तराखंड राज्य का युग्मन (Pairing) पश्चिम बंगाल के साथ किया गया है, जिसके तहत गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं आईआईटी खड़गपुर मेजबान संस्थान के रूप में सहभागिता कर रहे हैं।

विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अनुमोदन के अनुरूप कार्यक्रम की रूपरेखा और दिशा-निर्देश निश्चित किए जा रहे हैं, जिससे इस राष्ट्रीय आयोजन को भव्य रूप से संपन्न कराया जा सके।

युवा संगम चरण-7 के नोडल अधिकारी एवं पृथ्वी विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के युवाओं का एक चयनित प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं औद्योगिक भ्रमण पर जाएगा। वहीं, पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और धरोहर से रूबरू होने हेतु यहाँ आएगा। दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों का संपूर्ण यात्रा, आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं का व्यय भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

यह भ्रमण मुख्य रूप से 5 प्रमुख स्तंभों पर आधारित रहेगा:
पर्यटन – ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण।
परंपरा – क्षेत्रीय कला, भाषा, साहित्य एवं परंपराओं का आदान-प्रदान।
प्रगति- तकनीकी, औद्योगिक एवं बुनियादी ढाँचे के विकास का अवलोकन।
परस्पर संपर्क दोनों राज्यों के युवाओं के मध्य सीधा संवाद एवं अंतर-व्यक्तिगत संबंध।रौद्योगिकी अत्याधुनिक नवाचारों एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का अध्ययन।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026
प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी ने बताया कि संपूर्ण उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों—चाहे वे पर्वतीय क्षेत्र हों या मैदानी—के विश्वविद्यालयीय छात्रों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, एन.एस.एस.एन.सी.सी., एन.वाई.के.एस.के स्वयंसेवकों एवं ऑफ-कैंपस युवाओं में इस अंतर-राज्यीय सांस्कृतिक यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा रहे हैं।

आवेदकों की सुविधा एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। 18 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के इच्छुक छात्र एवं युवा आधिकारिक पोर्टल ebsb.aicte-india.org पर जाकर समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण कर सकते हैं।
पंजीकरण एवं पात्रता संबंधी मुख्य बातें (संक्षिप्त विवरण):
आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष।
पात्रता: स्नातक/स्नातकोत्तर/शोध छात्र, तकनीकी छात्र, एन.सी.सी./एन.एस.एस. स्वयंसेवक एवं गैर-छात्र युवा.
प्राप्त आवेदनों में से विविधता और प्रतिनिधित्व के आधार पर समिति द्वारा प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा।
पोर्टल: ebsb.aicte-india.org

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments