राष्ट्रीय पोषण सप्ताह में ग्राफिक एरा की क्विज प्रतियोगिता, ईशा श्रीवास्तव और अदिति जॉली अव्वल

देहरादून । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को संतुलित आहार, भोजन की गुणवत्ता और शरीर के समुचित विकास में आवश्यक पोषक तत्वों की भूमिका से अवगत कराया गया। क्विज प्रतियोगिता में ईशा श्रीवास्तव और अदिति जॉली की टीम ने बाजी मारी।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत न्यूट्री-क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवन के लिए पोषण से भरपूर एवं संतुलित आहार को अपनाना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जंक फूड से दूरी बनाकर स्वस्थ खान-पान को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

न्यूट्री-क्विज प्रतियोगिता में बी.एससी. न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स पांचवें सेमेस्टर की ईशा श्रीवास्तव और अदिति जॉली की टीम  प्रथम स्थान और हितांशी मलिक और मानसी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। जबकि एम.एससी. फूड्स एंड न्यूट्रिशन प्रथम सेमेस्टर की भाव्या और रबी नंदिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने किया। प्रतियोगिता में डिपार्टमेंट हेड डा. विनोद कुमार के साथ डा. अंकिता डोभाल, डा.सलोनी जोशी, डा. श्वेता जोशी अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments