हनोल जागरा मेला-2026 : वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर होगा भव्य आयोजन

देहरादून। जनपद देहरादून का प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हनोल जागरा मेला-2026 इस वर्ष विशेष आकर्षण के साथ आयोजित होगा। श्री महासू देवता मंदिर, हनोल में होने वाला यह मेला जिला प्रशासन द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल की तर्ज पर भव्य स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट देहरादून में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इसलिए इसे आकर्षक, सुव्यवस्थित और यादगार स्वरूप देना आवश्यक है। 

कार्यक्रम की रूपरेखा
मेले का आयोजन 13 और 14 सितम्बर 2026 को होगा। 
– 13 सितम्बर की रात्रि पारंपरिक जागर का आयोजन किया जाएगा। 
– 14 सितम्बर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत होगी। 

प्रशासनिक तैयारियां
– यातायात व्यवस्था: पुलिस विभाग को पर्याप्त बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी और प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 
– पेयजल एवं स्वच्छता: जल संस्थान को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति और टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश मिले। जिला पंचायत को सफाई कर्मियों की तैनाती, नियमित कूड़ा निस्तारण और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। 
– सड़क एवं परिवहन: लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई को मार्गों की मरम्मत, पैचवर्क और सफाई कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वाहनों की ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखने के आदेश भी दिए गए। 
– स्वास्थ्य एवं सुरक्षा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दवाइयों, उपकरणों और स्वास्थ्य कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति और वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए। 
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मेले को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जाए। 

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध ढंग से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मेले को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जाए। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविन्द्र जुवांठा, उप जिलाधिकारी चकराता प्रेमलाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह कुटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments