राजपुर रोड पर हादसे में घायल महिला के लिए मददगार बनी दून पुलिस, समय पर कराया उपचार

देहरादून । राजपुर रोड पर सड़क हादसे में घायल हुई महिला के लिए दून पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय रहते चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह यातायात ड्यूटी पर तैनात सीपीयू कर्मियों को संचार कट, जाखन के निकट जोहड़ी कट, राजपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन द्वारा महिला को टक्कर मारने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल विनोद रावत और कांस्टेबल प्रदीप कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां महिला सड़क पर मूर्छित अवस्था में पड़ी थी।

पुलिस कर्मियों ने बिना देरी किए घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। काफी देर बाद होश में आने पर महिला से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क कर हादसे की सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस की तत्परता व मानवीय संवेदनशीलता के लिए दोनों पुलिस कर्मियों का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस ने वाहन की पहचान और चालक तक पहुंचने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments