15 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर गरजेंगे आंगनवाड़ी कार्यकत्री-सेविका, सीटू ने सरकार के दावों को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’

देहरादून। सीटू से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित की गई जिसमें सीटू के जिला महामंत्री लेखराज,यूनियन की महामंत्री चित्रकला,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत , ज्योतिका पाण्डेय,सुनीत रावत ,मनीषा राणा व रजनी बर्त्वालआदि उपस्थित थे ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस आंदोलन से पूर्व की गई इस अवसर पर 15 सितंबर 2026 से यूनियन जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगी ।इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने सीटू से मुख्यमंत्री को झूठ का पुलिंदा बताया उन्होंने कहा कि 3 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री धामी ने मानदेय बढ़ाने के संदर्भ में हाईपावर कमेटी बनाई थी किंतु 2019 से न तो केंद्र सरकार और धामी सरकार ने 2021 से कोई मानदेय नहीं बढ़ाया । उन्होंने झुठा आश्वासन दिया किंतु अब आंगनवाड़ी उनके झूठे आशवान में नहीं आने वाली है इस सरकार को आने वाले विधान सभा चुनावों में सबक सिखाएगी ।

इस अवसर पर यूनियन की महामंत्री चित्रकला ने सामाजिक सुरक्षा देने , ग्रेजुवेटी के भुगतान के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की भी अहवेलना की जा रही है सेवानिवृत होने के बाद ग्रेजवेटी नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका को न्यूनतम वेतन देने की मांग की है ।
इस अवसर पर ज्योतिका पाण्डेय ने विभागीय कार्यों से अतिरिक्त कार्य करवाने की का विरोध किया राशन कार्डों का सत्यापन का कार्य भी आंगनवाड़ी को देने का विरोध करने का ऐलान किया ।
इस अवसर पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत ने कहा कि 15 सितंबर को देहरादून में सीटू कार्यालय में 1: 00दोपहर बजे इकट्ठा हो कर जिला मुख्यालय कूच करेंगे वहां पर जिलाधिकारी के माध्यम से मांगपत्र भेजा जाएगा । वक्ताओं ने कहा कि उसके पश्चात 17 सितंबर 2026 से ब्लाक स्तर पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे । तत् पश्चात राज्य सचिवालय पर 18 , 19,20 नवंबर 2026 को राज्य स्तरीय महापड़ाव किया जाएगा। इसके अलावा दिसंबर 2026 में दिल्ली में प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होंगी ।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments