

देहरादून।उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने स्कूली बच्चों द्वारा विद्यालयी वर्दी में दोपहिया वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए ARTO को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
डॉ. खन्ना ने बताया कि आज भ्रमण के दौरान उन्होंने स्वयं देखा कि स्कूली बच्चे विद्यालय की पार्किंग से दोपहिया वाहन निकालकर चला रहे थे, जो पूर्णतः नियमविरुद्ध एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
आयोग ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करने के साथ संबंधित विद्यालय प्रबंधन की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए। जिस विद्यालय का नाबालिग छात्र बिना हेलमेट अथवा नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन चलाते पाया जाए, उसके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डॉ. खन्ना ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। ARTO को विद्यालयों के आसपास विशेष जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Recent Comments