चिन्यालीसौड़ में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ, घर-घर जाकर दिया स्वच्छता का संदेश

चिन्यालीसौड़ । नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ द्वारा बुधवार को “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत में नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

पालिका टीम ने नागरिकों से अपने घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करने और कूड़े का स्रोत पर ही गीले एवं सूखे कचरे के रूप में पृथक्करण करने को लेकर भी जन-जागरूकता चलाई गई।

नगर पालिका ने “स्वच्छ चिन्यालीसौड़ – स्वस्थ नागरिक – समृद्ध भारत” के नारे के साथ कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments