यूनियन बैंक ने लॉन्च किया ऑटोमेटेड बैंकिंग इंटेलिजेंस हब ‘यूनियन सुदर्शन’, 14 नई पहल भी शुरू

देहरादून/मुंबई । यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पूर्णतः स्वचालित और केंद्रीकृत बैंकिंग इंटेलिजेंस हब ‘यूनियन सुदर्शन’ का उद्घाटन किया। मुंबई में एम.एस. मार्ग स्थित बैंक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय लोहिया (आईएएस) ने बैंक के एमडी एवं सीईओ आशीष पाण्डेय के साथ इसका शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक नितेश रंजन, रामसुब्रमणियन एस., गैर-कार्यपालक निदेशक प्रकाश बलियारसिंह, डॉ. प्रीति जय राव, प्रकाश चंद्र कांडपाल सहित अन्य बैंकों, एलआईसी और भारतीय बैंक संघ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैंक ने इस मौके पर ग्राहक सुविधा, परिचालन दक्षता और निर्बाध बैंकिंग सेवाओं के लिए 14 नई रणनीतिक पहलों की भी शुरुआत की। इन पहलों को फील्ड स्टाफ के साथ शोध और परामर्श के बाद डिजाइन किया गया है।

मुख्य अतिथि संजय लोहिया ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग कारोबार सुगमता, ग्राहक-केंद्रित सेवा और सतत विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने युवाओं को बैंकिंग इकोसिस्टम से जोड़ने की बात भी कही।

एमडी एवं सीईओ आशीष पाण्डेय ने कहा, “यूनियन सुदर्शन स्मार्ट, तेज और भविष्योन्मुखी संस्थान के हमारे विजन को दर्शाता है। यह डेटा, एआई और ऑटोमेशन से गवर्नेंस को मजबूत करेगा और ग्राहक सेवा को बेहतर बनाएगा।”

‘यूनियन सुदर्शन’ एडवांस एनालिटिक्स, एआई और मशीन लर्निंग पर आधारित है, जो जोखिम का जल्द पता लगाने और साक्ष्य-आधारित निर्णय में मदद करेगा। इस दौरान बैंक के संस्थापकों को समर्पित ‘यूनियन बैंक संग्रहालय’ का भी अनावरण किया गया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments