आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह में 2701 छात्रों को मिलेगी डिग्री, NSA अजित डोभाल और CDS होंगे मुख्य अतिथि

रुड़की । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की 19 और 20 सितंबर को दीक्षांत समारोह 2026 आयोजित करेगा, जिसमें 2701 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इस बार दीक्षांत समारोह में उत्कृष्टता, नवाचार और अनुसंधान पर विशेष जोर रहेगा।

प्रेस वार्ता में निदेशक प्रो. के.के. पंत ने बताया कि दो दिवसीय समारोह का पहला दिन 19 सितंबर को स्नातक (UG) छात्रों के लिए समर्पित होगा। इस दिन भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित कुमार डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि मौजूद रहेंगे।

दूसरे दिन 20 सितंबर को स्नातकोत्तर और पीएचडी छात्रों को डिग्री दी जाएगी। इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि होंगे। ऑयलमैक्स एनर्जी के संस्थापक डॉ. कपिल गर्ग विशिष्ट अतिथि होंगे।

दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष और पूर्व सॉलिसिटर जनरल अधिवक्ता हरीश साल्वे करेंगे। निदेशक प्रो. पंत ने कहा कि यह छात्रों की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है और राष्ट्रीय सुरक्षा व उद्योग जगत के नेताओं की उपस्थिति संस्थान के प्रभाव को दर्शाती है।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रो. के.के. पंत ने दीक्षांत समारोह के लिए एक प्रचार वीडियो भी लॉन्च किया, जिसमें कार्यक्रम का विवरण, संस्थान की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की सफलताओं को दर्शाया गया है।

जो लोग व्यक्तिगत रूप से समारोह में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनके लिए दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। लाइव स्ट्रीम आईआईटी रुड़की के आधिकारिक YouTube चैनल पर उपलब्ध होगी: https://www.youtube.com/@इतरूडकीऑफिसियल

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments