अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित, रोडमैप स्पष्ट, कांग्रेस फैला रही भ्रम – मनवीर चौहान

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और रोजगार से जोड़ने की पहल है, जिसे देशभर में 54 लाख से अधिक आवेदनों का समर्थन मिल चुका है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस दशकों तक वन रैंक वन पेंशन जैसे विषयों को लंबित रखती रही और आज अग्निवीरों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने अग्निवीरों के लिए देश के सामने ठोस मॉडल प्रस्तुत किया है। उत्तराखंड पहला राज्य है जिसने पूर्व-अग्निवीरों के लिए ‘अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल’ स्थापित किया है और वर्दीधारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है।

उन्होंने बताया कि वीर उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत विशेष सब्सिडी और बैंक ऋण की व्यवस्था की गई है। केंद्र सरकार ने भी CAPF और असम राइफल्स में 10 प्रतिशत आरक्षण, IGNOU से कौशल आधारित डिग्री और सेवा निधि की व्यवस्था की है।

चौहान ने कहा कि बलिदान देने वाले अग्निवीर के परिजनों को केंद्र से एक करोड़ से अधिक और उत्तराखंड सरकार से 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की अनुग्रह राशि दी जा रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments