‘हर काम देश के नाम’ के संदेश के साथ सजेगा देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2026

देहरादून। भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन, चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को टूरिस्ट अराइवल प्लाजा, बद्रीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव–2026 का आयोजन किया जाएगा।

“हमारी विरासत, हमारा भविष्य” विषय पर इस दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, सीमांत पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन तथा सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का सृजन करना है।

महोत्सव में गढ़वाली लोकनृत्य, लोकसंगीत, विद्यालय एवं महाविद्यालयों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, स्थानीय हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, जैविक उत्पाद, पारम्परिक व्यंजन, महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल तथा स्थानीय उद्यमियों की प्रदर्शनी आकर्षण का प्रमुख केन्द्र होंगे। भारतीय सेना द्वारा विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें सेना की राष्ट्र निर्माण, सीमाओं की सुरक्षा एवं आपदा राहत में भूमिका को प्रदर्शित किया जाएगा।

यह आयोजन वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की भावना को आगे बढ़ाते हुए सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन आधारित आर्थिक विकास तथा स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देगा। भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, चिकित्सा, पार्किंग, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की जा रही है ताकि सभी आगंतुकों को सुरक्षित एवं सुखद अनुभव प्राप्त हो।

सभी श्रद्धालुओं, पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, कलाकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस महोत्सव में सहभागिता का आग्रह किया जाता है। भारतीय सेना सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए भी पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments