

देहरादून। भाजपा ने दिवंगत अंकिता भंडारी को चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि देते हुए महिला अपराधों पर कठोरतम कार्रवाई की प्रतिबद्धता दोहराई है।
प्रदेश प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार पहले दिन से बेटी को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से खड़ी रही। 24 घंटे में आरोपियों को जेल भेजा गया, एसआईटी गठित की गई, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हुई और 500 पन्नों की चार्जशीट में 100 गवाहों के बयान शामिल किए गए। मजबूत जांच और प्रभावी पैरवी के चलते ही आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिली।
उन्होंने कहा कि सरकार ने परिजनों की मांग पर तीन बार सरकारी वकील बदले, 25 लाख की आर्थिक सहायता दी, अंकिता के भाई और पिता को नौकरी दी और परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच के आदेश भी दिए।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए गुसाईं ने कहा कि तथाकथित VIP के नाम पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। अगर किसी के पास ठोस साक्ष्य थे तो जांच एजेंसी और कोर्ट में रखने चाहिए थे। संवेदनशील मुद्दे पर गिद्ध राजनीति कर दिवंगत आत्मा का अपमान नहीं करना चाहिए। देवतुल्य जनता चुनाव में ऐसी नकारात्मक राजनीति का करारा जवाब देगी।

Recent Comments