महिला संवाद में गूंजा सशक्तिकरण का स्वर, महिलाओं ने गीत गाकर पीएम मोदी और सीएम धामी का जताया आभार

देहरादून। शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में महिला सशक्तिकरण की गूंज सुनाई दी। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त तरीके से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत कर समारोह को भावपूर्ण बना दिया।

संवाद के दौरान उस समय भावुक माहौल बन गया, जब एक महिला ने अपनी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने की इच्छा व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मधुर गीत प्रस्तुत किया। महिला ने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के जरिए सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया।

महिला ने गीत में बिना ब्याज के ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित नीतियों के चलते महिलाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। गीत के शब्दों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास, स्नेह और आत्मीयता की अभिव्यक्ति देखने को मिली।

महिलाओं ने गीत के माध्यम से उस बदलाव को भी स्वर दिया, जिसमें उन्हें केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं ने उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है और समाज में सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है।

समारोह में महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चल रही महिला सशक्तिकरण की पहल की सराहना की। महिलाओं का कहना था कि सरकार की नीतियों ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments