यूईटी-2026: बीएड, एमएड, एलएलबी और एलएलएम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल फिर खुला

श्रीनगर गढ़वाल । हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए यूईटी-2026 का ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पुनः खोल दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश परिपत्र के अनुसार बीएड, एमएड, एलएलबी एवं एलएलएम कार्यक्रमों में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए पंजीकरण की सुविधा 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे से 20 सितंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

विश्वविद्यालय के अनुसार यूईटी-2026 में अर्हता प्राप्त सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालय/संस्थान और इच्छित पाठ्यक्रम का चयन करते हुए SAMARTH Admission Portal के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया, जिसमें निर्धारित शुल्क जमा करना भी शामिल है, 21 सितंबर 2026 तक पूरी करनी होगी। यही शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

जारी विवरण के अनुसार संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सीटों की उपलब्धता और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के लिए संबंधित महाविद्यालय या संस्थान से सीधे संपर्क करना होगा।एसआरटी परिसर में एलएलबी और एलएलएम की रिक्त सीटें:
एसआरटी परिसर में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में कुल 54 रिक्त सीटें दर्शाई गई हैं, जबकि एलएलएम प्रथम सेमेस्टर में 8 रिक्त सीटें उपलब्ध हैं।

विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments