“आंगन का मिलन” कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान-रेखा आर्या

कार्यक्रम में किसी स्तर लापरवाही आती है सामने तो जिम्मेदार अधिकारियो से तलब किया जाएगा स्पष्टीकरण-रेखा आर्या

जनपद के 1,860 आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन सेवा”,विभागीय योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित-रेखा आर्या

अल्मोड़ा। “सेवा संकल्प अभियान”के अंतर्गत पूरे प्रदेशभर में विभिन्न कार्यकर्मो का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी के निमित्त सूबे की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या को “आंगन का मिलन”कार्यक्रम का प्रदेश संयोजक भी बनाया गया है।

जनपद अल्मोड़ा पहुंची काबीना मंत्री ने रविवार को विकास भवन में कार्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियो और जनपतिनिधियों के साथ बैठक आहूत की। बैठक में आयोजन की क्या रूप रेखा रहने वाली है इसपर बिंदुवार चर्चा की।

मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 1860 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे है जिनमे यह कार्यक्रम संपादित होंगे। कार्यक्रम के जरिये लोगों को केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं कि जानकारी दी जाएगी। इस दौरान पोषण आहार एवं टेक होम राशन वितरण, गोद भराई, जन्मोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी के साथ मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।साथ ही लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। अभियान में अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री ने कहा की आज देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में महिलाओं, शिशुओ, बालिकाओं के लिए अनेक ऐसी कल्याणकारी योजनाए संचालित की जा रही है जिनका लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है। कहा की सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के साथ यहाँ अध्यनरत बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान कर रही है।

विभागीय मंत्री ने कहा की अधिकारी इसे सिर्फ़ एक कार्यक्रम ना समझते हुए इसकी गंभीरता को समझें। कहा की ऐसे में जरुरी है कि जिले के सभी केंद्रों में मनाए जाने वाले इस अभियान को लेकर पूर्व से सभी तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए ताकि कार्यक्रम में किसी स्तर पर लापरवाही या परेशानी उत्पन्न ना हो। कहा की यदि किसी स्तर पर कोई लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियो से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला अध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट,जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गेड़ा,मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्मोड़ा पूनम पालीवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रानीखेत हेमा नेगी,जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, जिला महामंत्री महिला मोर्चा कविता शाह, वंदना आर्य, मंडल अध्यक्ष स्याही देवी गणेश जलाल, नवीन बिष्ट, राहुल कुमार, ममता भट्ट सहित विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments