यूपी का शातिर नकबजन गिरोह दून में दबोचा, बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी

देहरादून। एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के चलते दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक शातिर नकबजन गिरोह को गिरफ्तार कर दो चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी बरामद की गई है, जबकि उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

मामला 9 जून का है, जब पंडितवाड़ी निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने कैंट थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर नगदी और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की तलाश तेज की।

जांच के दौरान एक बलेनो कार की संलिप्तता सामने आई। 15 जून को पुलिस ने आईएमए के पास चेकिंग के दौरान उक्त कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार दो युवक आमिर (29) और तुषार (18) निवासी गाजियाबाद को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने कैंट क्षेत्र की दुकान और राजपुर रोड स्थित शराब की दुकान में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया।

आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद वे गाजियाबाद लौट गए थे और दोबारा बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से देहरादून आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से कुल 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार को सीज कर दिया है।

गिरफ्तार आरोपी आमिर के खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी और लूट के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों आश मोहम्मद उर्फ आशू और कार्तिक की तलाश में जुटी है।

दून पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सक्रिय बाहरी आपराधिक गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments