जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर तैनात पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कार्बाइन से लगी गोली

देहरादून। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर गार्ड ड्यूटी में तैनात पुलिस लाइन देहरादून के हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नागाघेर रानीपोखरी स्थित अपने घर पर उन्हें कार्बाइन से गोली लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल जॉलीग्रांट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी 25 मई की रात लगभग 10 बजे चौकी जॉली ग्रांट के माध्यम से थाना रानीपोखरी को मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रानीपोखरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित किया गया। इसके साथ ही फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिन्होंने मौके की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही की। अस्पताल में भी एफएसएल टीम द्वारा शव का निरीक्षण किया गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।

पुलिस द्वारा मृतक के पुत्र तुषार से विस्तृत पूछताछ की गई। तुषार ने बताया कि उनके पिता राज्य अतिथि गृह जॉलीग्रांट में ड्यूटी पर तैनात थे और वहीं रहते थे। रात को माँ की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्होंने अपने पिता को सूचित किया, जिस पर वे रात लगभग 9 बजकर 15 मिनट पर ड्यूटी छोड़कर घर पहुंचे। गेट पर दस्तक देते समय आंगन में जूते उतारने के दौरान अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। घर में मौजूद पत्नी, बेटे और बेटी ने बाहर निकलकर देखा तो हेड कांस्टेबल सुनील कुमार जमीन पर गिरे हुए थे और खून बह रहा था। परिजनों ने तुरंत उन्हें जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस शव के पंचायतनामे की कार्यवाही कर रही है तथा पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments