गढ़वाल आयुक्त का एक्शन: छूटे मतदाताओं को जोड़ने को बूथों पर चलेगा विशेष अभियान 

डोईवाला में BJP, कांग्रेस व सपा के साथ बैठक कर दिए सख्त निर्देश 

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के द्वितीय चरण को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने शनिवार को डोईवाला विधानसभा के कई मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने तहसील डोईवाला में राजनीतिक दलों और निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

आयुक्त ने लच्छीवाला और प्रेमनगर डोईवाला क्षेत्र में स्थित राजकीय विद्यालयों और नगर पालिका कार्यालय में बने बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि हर मतदान कक्ष के बाहर भाग संख्या और क्रमांक साफ-साफ लिखे जाएं, ताकि मतदाताओं को बूथ खोजने में दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान SDM अर्पणा ढौंडियाल, AERO एम.एल. शाह और बीएलओ भी मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा, कांग्रेस और सपा के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानकर प्रकाशित ड्राफ्ट सूची पर 20 जुलाई से 11 सितंबर तक नोटिस जारी किए जाएंगे। इस दौरान मृत, स्थानांतरित और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े-हटाए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अर्पणा ढौंडियाल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एम.एल. शाह, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं संबंधित बीएलओ उपस्थित रहे।

आयुक्त ने बताया कि 25 जुलाई से 17 अगस्त तक घर-घर नोटिस वितरित होंगे। दावे-आपत्तियों की सुनवाई 24 अगस्त तक और फॉर्म-6, 7, 8 के मामलों का निस्तारण 31 अगस्त तक पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जिन बूथों पर अनमेट मतदाता ज्यादा हैं वहां बीएलओ विशेष अभियान चलाकर पात्र लोगों का नाम जुड़वाएं। छूटे लोग बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 भर सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण का काम पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ हो। हर पात्र नागरिक का नाम सूची में जुड़े, यही आयोग की प्राथमिकता है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments