अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने किया पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

देहरादून । अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, उत्तराखंड और गौ रक्षा सेवा संगठन की ओर से रविवार को घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर दर्शन लाल चौक परिसर में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम और गौ माता के चित्रों के पूजन के साथ हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित शशि वल्लभ शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश पारीक, गौ रक्षा सेवा सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित रवि शर्मा और बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल शर्मा का अंगवस्त्र, पुष्पमाला और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि महासभा वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और जनहित में हजारों पौधों का वितरण एवं रोपण कर रही है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बड़ी संख्या में पौधे वितरित कर अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर लालचंद शर्मा, उमाशंकर शर्मा, सीताराम नौटियाल, योगेश खंडूजा, मोनिका डोभाल, गिरीश चंद उप्रेती, विपिन रतूड़ी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments