
देहरादून। जेईई एडवांस 2026 के परिणामों में एलेन करियर इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर एलेन के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1, 2 और 3 हासिल कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही देशभर की टॉप-10 रैंकिंग में एलेन के छह विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर संस्थान की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया है।
इस सफलता की गूंज उत्तराखंड में भी सुनाई दी। एलेन देहरादून के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन किया। देहरादून केंद्र से कुल 106 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 54 विद्यार्थियों का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के लिए हुआ है। परिणाम घोषित होने के बाद राजपुर रोड स्थित एलेन देहरादून केंद्र में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया।
इस अवसर पर एलेन देहरादून के सेंटर हेड विनय माकिन ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल एलेन देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और संस्थान की संपूर्ण टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जेईई एडवांस 2026 में एलेन देहरादून के विद्यार्थियों ने विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में भी प्रभावशाली रैंक हासिल की हैं। आयुषी चोलेख ने एसटी श्रेणी में AIR 558, यश कुमार ने एससी श्रेणी में AIR 1100, तनुश सिंह ने एससी श्रेणी में AIR 1168 तथा शिवम चौहान ने एसटी श्रेणी में AIR 1321 प्राप्त की। वहीं अभिनंदन वर्मा ने ओबीसी श्रेणी में AIR 1976, अवनीश जोशी ने एसटी श्रेणी में AIR 2302, मानस नौटियाल ने ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में AIR 3167, आदित्य विनय कुमार ने AIR 3287 तथा शब्द सैनी ने AIR 3504 हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सामान्य रैंकिंग में भी एलेन देहरादून के कई विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। इनमें मनीत प्रसाद (AIR 2074), अथर्व कुमार पांडे (AIR 2131), पृथ्विश लुंठी (AIR 2208), कृष्णम बहुगुणा (AIR 4404), श्रेया शर्मा (AIR 4948), मनन वर्मा (AIR 6949), दिव्यांश वर्मा (AIR 7161), माहिन मित्तल (AIR 7998), नंदिता शर्मा (AIR 8227), अभिनंदन वर्मा (AIR 8422), यश जैन (AIR 8442), राघव त्रिवेदी (AIR 8499), स्वस्तिक सिंह (AIR 9298) और एंजेल नेगी (AIR 9334) प्रमुख रहे।
इसके अतिरिक्त प्रांशु सवार्ण, अथर्व बमराड़ा, मानस नौटियाल, आदित्य विनय कुमार, तनिशा बिष्ट, अर्शिता अग्रवाल, शब्द सैनी, वैभव सिंघल, आशीमन गुप्ता और आयुष्मान मिश्रा सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट रैंक प्राप्त कर आईआईटी में प्रवेश की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
जेईई एडवांस जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में एलेन देहरादून के विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यवस्थित अकादमिक वातावरण और विद्यार्थियों की अथक मेहनत का प्रमाण माना जा रहा है।

Recent Comments