

बकाया मानदेय और भवन किराए पर हुई विस्तृत चर्चा
देहरादून। आंगनबाड़ी वर्कर्स के बकाया मानदेय और भवन किराए को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव चंद्रेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान मानदेय को लेकर काफी विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें कुछ भ्रांतियां भी दूर हुईं। सचिव यादव ने बहुत जल्द मानदेय व भवन किराया जारी करने का भरोसा दिलाया।
नेगी ने बताया कि वर्कर्स को दो-तीन महीने का मानदेय भी नहीं मिल पाया है, जिसकी वजह से वे आर्थिक संकट से गुजर रही हैं। इसके साथ ही लगभग तीन महीने का भवन किराया भी आंगनबाड़ी सेंटर्स के भवन स्वामियों को नहीं मिल पाया है, जो लगातार वर्कर्स पर दबाव बनाए हुए हैं।
इस मौके पर नेगी ने मंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मानदेय व भवन किराए जैसे मामलों पर मंत्री का संज्ञान न लेना यह दर्शाता है कि वे सिर्फ अपने आर्थिक संसाधन मजबूत करने में लगी हैं और वर्कर्स के मामलों में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। मोर्चा ने विश्वास जताया है कि जल्द ही आंगनबाड़ी वर्कर्स का बकाया मानदेय व भवन किराया जारी हो जाएगा।

Recent Comments