मौसम में बदलाव के साथ अब हल्की-हल्की ठंड की शुरुआत होने लगी है। यहां पर ठंड के साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी शुरु होती है। अक्सर सर्दी के मौसम में होंठ और एड़ी फटने की समस्या सबसे ज्यादा देखने के लिए मिलती है। होंठ सबसे नाजुक परत माने जाते हैं। ये रूखे, फटे और कई बार इतने सूखे हो जाते हैं कि उनमें से खून तक निकलने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए वैसे तो कई तरीके अपनाते है लेकिन फायदा नहीं होता है। आज हम आपको योग में शामिल कुछ आसान चेहरे की एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दे रहे है जो फटे होंठ की समस्या और डबल चिन की समस्या से दूर रखते है।
योग और एक्सरसाइज के जरिए डबल चिन और फटे होंठ से पाएं निजात
यहां सर्दियों के मौसम में होठों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए योग में शामिल कुछ एक्सरसाइज कारगर हो सकती है। ठुड्डी के नीचे की चर्बी और गर्दन की ढीली त्वचा तब बनती है जब वहां की मांसपेशियों में खिंचाव नहीं होता। इसे डबल चिन बोलते हैं। अगर हम रोजाना कुछ मिनट इन हिस्सों की स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करें, तो चेहरे की बनावट में निखार आ सकता है।
इन एक्सरसाइज को रोजाना करें
1- सूखे और फटे होंठों की समस्या से राहत पाने के लिए सबसे पहले, आप योगा मैट पर आराम से बैठ जाएं और अपने होंठों को सिकोड़ते हुए ऊपर की ओर नाक की दिशा में ले जाने की कोशिश करें। ये क्रिया जितनी सरल है, उतनी ही असरदार भी। इससे आपके होंठों में खिंचाव आता है और खून का प्रवाह बेहतर होता है।
2-आप अपने होंठों को हल्के से अंदर ले जाएं और मुंह को फुलाएं, जैसे कोई चीज मुंह में भरी हो। इस प्रक्रिया से न केवल होंठों की एक्सरसाइज होती है, बल्कि गाल और ठुड्डी की मांसपेशियों को भी सक्रियता मिलती है। रोजाना इसे 5-10 बार करें। इससे डबल चिन में फर्क नजर आने लगता है।
3- ‘फिश फेस’ एक्सरसाइज को भी काफी असरदार मानी जाती है। इसमें गालों को अंदर की ओर खींचना होता हैं, ताकि चेहरा मछली जैसा बन जाए। इस स्थिति में 10 सेकंड रुकें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। ये एक्सरसाइज चेहरे की त्वचा को टाइट रखने में मदद करती है और होंठों के चारों ओर के हिस्से को भी मजबूत बनाती है।
सर्दियों में फटे होंठ और डबल चिन की समस्या से है परेशान
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments