एक्टिंग पाठशाला समापन पर सूर्यकांत धस्माना बोले साहित्य एवं कला समाज को जोड़ते हैं

17-18 जुलाई को देहरादून में सजेगा ‘रंगायन’ का महामंच

देहरादून। उत्तराखंड की प्रमुख साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था रंगायन एसोसिएशन द्वारा आयोजित ऐक्टिंग की पाठशाला का आज दसवें दिन भव्य समापन हो गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दस दिन तक एक्टिंग म्यूजिक व डांस का प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षु कलाकारों को प्रशस्ति पत्र दे कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने भविष्य के कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसे फूल की खुशबू का कोई वतन कोई धर्म कोई जाति कोई रंग रूप भाषा नहीं होता वैसे ही कला महज़ कला होती है उसका भी कोई वतन धर्म जाति रंग रूप भाषा नहीं होती और कला और साहित्य समाज को और लोगों को जोड़ने का काम करती है।

श्री धस्माना ने कहा कि रंगायन एसोसिएशन की संस्थापक अध्यक्ष निवेदिता बौनठीयाल जिस प्रकार से अपनी सारी व्यस्तताओं के बीच समय निकालकर अपनी मातृभूमि उत्तराखंड आ कर कलाकारों को ऐक्टिंग के गुर सिखा रही हैं वो स्वागत योग्य है और प्रदेश की सरकार और सांस्कृतिक विभाग को ऐसे राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को सम्मानित और प्रोत्साहित करना चाहिए जो उत्तराखंड में कला और साहित्य के उत्थान के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका और रंगायन एसोसिएशन की संस्थापक अध्यक्ष निवेदिता बौनठीयाल ने कहा कि जब वो नवोदित कलाकार थी तब उत्तराखंड की ख्याति प्राप्त कलाकार हिमानी शिवपुरी जब देहरादून आती थीं और यहां आ कर थियेटर करती थी तो स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता था और देखते देखते हम भी मुंबई पहुंच गए व टीवी सीरियल फिल्म थियेटर की दुनिया में अपना स्थान बनाया और इप्टा जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था में उपाध्यक्ष बनी तो मन में यह संकल्प लिए कि थिएटर व ऐक्टिंग के क्षेत्र में जो अनुभव हुए व जो कुछ सीखा उसे अपने उत्तराखंड के नवोदित कलाकारों के साथ साझा किया जाए और इसी उद्देश्य से रंगायन एसोसिएशन का जन्म हुआ। उन्होंने कहा कि संस्था आगामी जुलाई के महीने दो दिवसीय साहित्य व रंगोत्सव कार्यक्रम आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक में आयोजित करेगी जिसकी रूप रखा तैयार की जा रही है।

इस अवसर पर ऐक्टिंग वर्कशॉप में भागीदारी करने वाले ऋचा रमोला,कुणाल पंवार,रुचि पंवार,गायत्री रावत,शुभम प्रजापति ,अमित सेमवाल, रिया जखमोला, अनन्या नेगी, निधि रावत, अमित बहुखंडी, नमन गैरोला, तनिशा डिमरी,प्रभा भंडारी,राहुल सिंह शाह और नमन गैरोला आदि को प्रशस्ति पत्र दिए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments