अयोध्या चोरी घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक्टिंग जज की अध्यक्षता में कराई जाए : धीरेंद्र प्रताप

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने अयोध्या में चोरी घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक्टिंग जज की अध्यक्षता में कराए जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा है कि जिस तरह से अयोध्या में लूट मची है इस तरह की लूट कभी मोहम्मद गजनवी और दूसरे फारस की खाड़ी से आने वाले लुटेरों ने भी नहीं की। उन्होंने कहा एक और भाजपा और संघ अपने आप को हिंदुओं का सबसे बडा रक्षक बताते हैं जबकि दूसरी और दिल्ली उत्तर प्रदेश सब जगह बीजेपी के शासन के बाद और योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री के रहते जो लूट हुई है वह शर्मनाक है।

उन्होंने कहा छोटी-छोटी बातों पर एक वर्ग के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं जबकि हिंदुओं के रक्षक खाने वाले हिंदुओं की संपत्ति की लूट में लगे हैं उन्होंने कहा इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के एक्टिंग जज के अध्यक्षता में जांच होनी चाहिए और इन चोरों डकैतों को पड़कर जेल के सीखो के पीछे भेजा जाना चाहिए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments