जनसुनवाई से तय होगा देहरादून का भविष्य: महायोजना-2041 पर 6 से 21 जुलाई तक 16 दिन की प्रक्रिया

देहरादून । मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने देहरादून महायोजना-2041 (प्रारूप) पर जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम जारी कर दिया है। 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक 16 दिन चलने वाली इस प्रक्रिया में शहर के नागरिक, भू-स्वामी, संस्थाएं और अन्य हितधारक अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर तैयार इस कार्यक्रम के तहत सभी जनसुनवाई सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित स्थलों पर आयोजित होंगी। प्राधिकरण ने अपील की है कि संबंधित सेक्टर के लोग निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि देहरादून के विकास की दिशा तय करने में उनकी भूमिका सुनिश्चित हो सके।

महायोजना-2041 को शहर के सुनियोजित, संतुलित और सतत विकास का आधार माना जा रहा है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, संस्थागत विकास के साथ हरित क्षेत्र, परिवहन व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के प्रावधान शामिल हैं। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का परीक्षण कर आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि महायोजना की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। नागरिकों और विशेषज्ञों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेकर नियमानुसार शामिल किया जाएगा। वहीं, एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि जनसुनवाई को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक स्थल पर अधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी, जो प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का अभिलेखीकरण करेगी।

ऐसे चलेगी सेक्टरवार जनसुनवाई

  • 6 जुलाई: सेक्टर-1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अजबपुर खुर्द
  • 7 जुलाई: सेक्टर-2, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून
  • 8 जुलाई: सेक्टर-3, दून यूनिवर्सिटी
  • 9 जुलाई: सेक्टर-4, नगर निगम टाउन हॉल
  • 10 जुलाई: सेक्टर-5, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज
  • 13 जुलाई: सेक्टर-6, आईटीआई पार्क
  • 14 जुलाई: सेक्टर-7, जीआरडी यूनिवर्सिटी, राजपुर रोड, देहरादून
  • 15 जुलाई: सेक्टर-8, सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड
  • 17 जुलाई: सेक्टर-9, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी विद्यालय
  • 18 जुलाई: सेक्टर-10, तहसील देहरादून (मिनी टाउन हॉल)
  • 20 जुलाई: सेक्टर-11, पॉलीटेक्निक भवन, सुधोवाला
  • 21 जुलाई: सेक्टर-12, वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट, चंद्रबनी रोड

एमडीडीए ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में भाग लेकर देहरादून के भविष्य को अधिक प्रभावी, समावेशी और जनहितकारी बनाने में योगदान दें।

यहां भी देखें सेक्टर

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments