
हरदोई 25 फरवरी (आरएनएस)। हरदोई सपा सरकार में मंत्री रहे आज़म खां के बेटे व पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म को 17 महीनें बाद जेल से हुई रिहाई आप को बताते चलें कि मीडिया के अलावा सपा के तमाम नेताओं के अलावा रिहाई की खबर सुनते ही उनके समर्थको की भीड़ सुबह से ही जेल के बाहर इक_ा हो गई। तकरीबन 5 घंटे के इंतज़ार के बाद जैसे ही अब्दुल्ला आज़म जेल से बाहर निकले,मीडिया ने उन्हे घेर लिया,एक के बाद एक कर कई सवाल किए,लेकिन अब्दुल्ला आज़म ने उन पर कोई खास तवज्जो नहीं दी,उनकी गाड़ी को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।बताते चल़े कि सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म के ऊपर दस्तावेज़ो में फजऱ्ीवाड़ा करने के अलावा और भी कई आरोपों के चलते उन्हे सज़ा हुई थी। पूर्व विधायक 17 महीनें से हरदोई जेल में बंद चले आ रहे थे,पिछले दिनों उन्हे रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद रिहाई हुई। मंगलवार को उनकी रिहाई होने की खबर सुनते ही तमाम समर्थक जेल के बाहर इक_ा हो गए,साथ ही सपा जि़लाध्यक्ष शराफत अली,पूर्व जि़लाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा जीतू के साथ उनके घर-परिवार के लोग वहां पहुंच गए। तकरीबन 5 घंटे क इंतज़ार के बाद जैसे ही अब्दुल्ला आज़म जेल से बाहर निकले,नारेबाज़ी करते हुए आगे बढ़े उनके समर्थको ने घेर लिया।
इस बीच मीडिया ने उनसे एक के बाद एक कर कई सवाल किए,लेकिन पूर्व विधायक उन पर कोई खास तवज्जो नहीं दी,हां बस इतना ज़रूर रहा कि गाड़ी तक पहुंचने के बाद उन्होंने भीड़ की तरफ देख कर खुशी का इज़हार किया,उसके बाद उनकी गाडिय़ों का काफिला रामपुर के लिए रवाना हो गया।

Recent Comments