देहरादून। नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की अनूठी पहल में आज सुबह एक विशाल साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। “एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम” इस इस रैली ने न केवल नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा दिया।
यात्रा का शुभारंभ सुबह 6:00 बजे बिंदाल पुल से हुआ। चकराता विधायक तथा उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी का नशे की गिरफ्त में आना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, “जीवन खूबसूरत है, युवाओं को हौसला रखना चाहिए और सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए। साइकिल चलाना न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल और ट्रैफिक जैसी समस्याओं को कम करने में भी सहायक है।”

लगभग 18 किलोमीटर लंबी इस साइकिल यात्रा का समापन चकराता रोड स्थित नाथ वेडिंग प्वाइंट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। रावत ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा, “साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि यह मानसिक स्फूर्ति, फिटनेस और दीर्घायु का भी कारण बनती है। नशामुक्त समाज की दिशा में यह युवाओं द्वारा उठाया गया एक सराहनीय कदम है।”
इस कार्यक्रम की शोभा देश-विदेश के गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाई, जिनमें लद्दाख तक साइकिल चलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले रिटायर्ड कर्नल अनिल गुरुग, 101 वर्षीय साइकिल सवार वेद प्रकाश दुग्गल, इंटरनेशनल बुक रिकॉर्डधारी विश् धीमान और इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्डधारी हिमानी जी शामिल रहे।


यात्रा का मार्ग बिंदाल पुल से शुरू होकर किशन नगर चौक, कौलागढ़ चौक, गढ़ी कैंट चौक, बल्लूपुर चौक, वसंत विहार, पंडितवाड़ी और प्रेम नगर से होता हुआ नाथ वेडिंग प्वाइंट पर समापन हुआ।
इस आयोजन का संचालन रितेश छेत्री और विकास यादव के एंड्यूरेंस क्लब द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, कोमल वोहरा, संजय शर्मा, मदन लाल, दीप वोहरा, जगदीश धीमान, प्रदीप जोशी, संजय कन्नौजिया, पिया थापा, प्रमोद गुप्ता सहित आयोजकों में पीयूष जोशी, नितिन चंचल, वंश सूद, अजय रावत, गगन चाचर, प्रदीप ओझा, अभिषेक बिष्ट, मुकेश राजपूत, लक्ष्य धिंगरा, वंश चौधरी, सावन, ऋषभ जैन और नवनीत ओलिवर की सक्रिय भूमिका रही।


यह साइकिल यात्रा नशामुक्ति के साथ-साथ पर्यावरण हितैषी परिवहन और स्वस्थ जीवन का प्रतीक बनकर रही।

Recent Comments