भाजपा प्रदेश कोर कमेटी बैठक: 8 अगस्त से शुरू होंगे जिला-मंडल अध्यक्षों के सम्मेलन, सितंबर तक चलेगा संगठनात्मक अभियान

देहरादून । राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में दिल्ली में सम्पन्न भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में हुए निर्णयों के अनुसार 8 अगस्त को गढ़वाल मंडल के सभी जिला एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक देहरादून में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में कुमाऊं मंडल के सभी जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक 16 अगस्त को हल्द्वानी में होगी। इन दोनों बैठकों के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल को दी गई है।

9 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसके समन्वय की जिम्मेदारी युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मेंदोली को सौंपी गई है। इसके बाद 11 से 15 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, जिसका संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट करेंगे।

17 अगस्त को लोकसभावार बैठक के क्रम में गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले सांसदों एवं विधायकों की बैठक देहरादून में होगी, जबकि 18 अगस्त को कुमाऊं मंडल के सांसदों एवं विधायकों की बैठक आयोजित होगी। इन दोनों बैठकों के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत को दी गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार 19 अगस्त से बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ होगा, वहीं 23 अगस्त से शक्ति केंद्रों की बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। इसके अतिरिक्त संपूर्ण सितंबर माह में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत पार्टी के उन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात व बैठकें की जाएंगी, जो वर्तमान में किसी संगठनात्मक या अन्य दायित्व पर नहीं हैं।

यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments