विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पौड़ी जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, 9 यूनिट रक्त संग्रह

एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में है अहम भूमिका: नाजिश कलीम

पौड़ी। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पौड़ी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय पौड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम ने किया।

आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 19 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 9 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संकलन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम ने कहा कि रेडक्रॉस का उद्देश्य मानव सेवा और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और युवाओं को आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने कहा कि अस्पतालों में कई बार रक्त की आवश्यकता अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान से मरीजों को समय पर उपचार मिल पाता है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहते हुए नियमित अंतराल पर रक्तदान करने की अपील की।

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल.डी. सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, जिला रेडक्रॉस के सचिव केसर सिंह असवाल, राज्य प्रतिनिधि प्रदीप रावत, कार्यकारिणी सदस्य दीपक खनसूली सहित पराज इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं व अन्य उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments