

देहरादून। युवा सेवा दल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहरादून के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री धस्माना ने कहा कि रक्तदान का महत्व कन्यादान और गौदान से कम नहीं है। यह महादान की श्रेणी में आता है, क्योंकि दान किए गए रक्त से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। उन्होंने युवा सेवा दल के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि इससे जरूरतमंदों की मदद तो होती ही है, साथ ही समाज में सकारात्मक वातावरण भी बनता है।
कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि यह आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने ऐसे आयोजन करने वाले समाजसेवी संगठनों का उत्साहवर्धन करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजीव मिनोचा, अमीचंद सोनकर, नितिन माटा, आदित्य नय्यर, अनुज दत्त शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के समय श्री धस्माना के साथ संजीव मिनोचा एवं अमीचंद सोनकर भी मंच पर रहे।

Recent Comments