
देहरादून: आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के तहत श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज, देहरादून में महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण के लिए ‘कार मॉड्यूल’ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इस पहल के लिए एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज को उत्तराखंड में प्रथम स्थान मिला है।
कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा के मार्गदर्शन और इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, देहरादून शाखा के सहयोग से हुआ। राज्य समन्वयक डॉ. अल्पा गुप्ता के साथ राष्ट्रीय संकाय सदस्य डॉ. मधु रतूड़ी, डॉ. संगीता लोढ़ा और डॉ. गीता खन्ना ने सुरक्षा-आत्मरक्षा, सक्रिय जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण दिया।
45 एमबीबीएस छात्राओं ने कार्यशाला में हिस्सा लिया। ‘कार’ यानी किक स्टार्ट सेल्फ डिफेंस, एक्टिव लाइफस्टाइल एंड रेजिलिएंट माइंडसेट मॉड्यूल का उद्देश्य छात्राओं का आत्मविश्वास, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य और स्वयं की देखभाल को मजबूत करना था।
मुख्य अतिथि डॉ. अजय आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे प्रशिक्षण बेहद जरूरी हैं। प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि औपचारिक शिक्षा के साथ यह प्रशिक्षण महिला चिकित्सकों में कार्यस्थल पर सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल कौशिक ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. जीडीएस बजाज, डॉ. नीरुल पंडिता, डॉ. बिंदु अग्रवाल, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. आशीष सेठी, डॉ. मोनिका, डॉ. श्रुति, डॉ. प्रेमिला व डॉ. तन्वी मौजूद रहे।

Recent Comments