चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, गंगोत्री में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, बद्रीनाथ नया रिकॉर्ड बनाने की ओर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन से चारधाम यात्रा ने नया इतिहास रच दिया है। गंगोत्री धाम में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 7 लाख 84 हजार 321 पहुंच गई, जिसने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। यमुनोत्री में भी 7 लाख 3 हजार 302 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

12 सितंबर तक यात्राकाल के 147 दिनों में कुल 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 45 लाख 9 हजार 324 की तुलना में 5 लाख 19 हजार 173 अधिक है। अभी यात्रा के लगभग दो महीने शेष हैं।

गंगोत्री में इससे पहले 2022 में 7 लाख 81 हजार 961, 2025 में 7 लाख 58 हजार 249 और 2023 में 7 लाख 12 हजार 749 यात्री पहुंचे थे। यमुनोत्री में पिछले वर्ष का सर्वाधिक आंकड़ा 6 लाख 44 हजार 637 था, जो इस बार पार हो चुका है।

बद्रीनाथ धाम भी रिकॉर्ड की ओर है। 143 दिनों में 17 लाख 28 हजार 578 यात्री दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले साल से 3 लाख 45 हजार 733 अधिक है। हेमकुंट साहिब में भी 3 लाख 19 हजार 135 श्रद्धालु पहुंचे हैं, जो कई वर्षों में सर्वाधिक है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यात्रा का पहला चरण सफल रहा है और दूसरे चरण के लिए सुरक्षित, सुगम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments