हिंदी दिवस पर उत्तरांचल पीजी कॉलेज में गूंजे युवाओं के विचार, 200 छात्रों ने लिया भाग

अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने कराई युवा संवाद और भाषण प्रतियोगिता, विजेताओं को किया पुरस्कृत

देहरादून। अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर उत्तरांचल पीजी कॉलेज पैरामेडिकल कॉलेज में युवा संवाद और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति, साहित्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद आयोजित युवा संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने हिंदी, साहित्य, संस्कृति और जीवन-मूल्यों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका जवाब देते हुए जगदीश कुमुद, सौरभ पांडे और राजेंद्र खंडूरी ने उनका मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का संचालन अंजू श्रीवास्तव ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में शशि देवली, रेखा रौथाण और विजय शामिल रहे। कॉलेज के डायरेक्टर दिनेश वार्ने ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments