भारत-चीन सीमा से सटे हर्षिल के पोलिंग बूथ पर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, BLO मिंटू देवी के कार्यों की सराहना की

सीमांत जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का लिया जायजा, गंगोत्री धाम में पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

उत्तरकाशी। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को उत्तरकाशी पहुंचे जहां उन्होंने सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का स्थलीय जायजा लिया। सीमांत हेलीपैड झाला पर उनके पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम एवं एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया।

हेलीपैड से सीधे भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वहां स्थापित पोलिंग बूथ का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) के साथ विस्तृत संवाद किया और SIR की मैपिंग तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों की बारीकी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ श्रीमती मिंटू देवी के उत्कृष्ट कार्यों एवं विशेष गहन पुनरीक्षण की विस्तृत जानकारी के लिए उनकी विशेष रूप से सराहना की।

हर्षिल में पोलिंग बूथ निरीक्षण के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें सीमांत क्षेत्रों में मतदाता सूची की शुद्धता और निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

उल्लेखनीय है कि हर्षिल जैसे दुर्गम सीमांत क्षेत्र में स्थापित पोलिंग बूथ का देश के सर्वोच्च निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्वयं निरीक्षण करना इस बात का संकेत है कि निर्वाचन आयोग सुदूर और सीमावर्ती क्षेत्रों के मतदाताओं को भी निर्वाचन प्रक्रिया की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments