

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए कुल ₹5 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
पौड़ी और पिथौरागढ़ में मंदिर सौन्दर्यीकरण
जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल स्थित माँ बाल कुंवारी माता मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए कुल ₹72.67 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में ₹43.60 लाख जारी किए जाएंगे।
इसी जनपद के विकासखण्ड दुगड्डा में महाबगढ़ मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹1.69 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹1.02 करोड़ दिए जाएंगे।
जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में श्री हरिचन्द देवता मंदिर को मास्टर प्लान से बनाए जाने के लिए ₹1.42 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें प्रथम किश्त ₹85.08 लाख होगी।
अल्मोड़ा, चम्पावत और टिहरी में भी मंजूरी
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹90.16 लाख की स्वीकृति दी है। इसकी प्रथम किश्त ₹54.09 लाख होगी।
जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में कलझीपा जोशी स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹99.61 लाख मंजूर किए गए हैं। इसमें प्रथम किश्त ₹59.76 लाख जारी होगी।
डीडीहाट में ही मोस्टामानू मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु कुल ₹98.27 लाख में से अवशेष धनराशि ₹39.31 लाख की स्वीकृति भी दी गई है।
जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में तामली से रूपालीगाड़ से सीम तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए ₹79.44 लाख स्वीकृत हुए हैं। इसकी प्रथम किश्त ₹47.66 लाख होगी।
जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी में ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरबाड़/जाल, सुरक्षा दीवार और नाकिल नामे से कुआं तक सीसी रेलिंग मार्ग निर्माण के लिए ₹93.85 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसकी प्रथम किश्त ₹56.31 लाख होगी।
देहरादून में खेल सामग्री के लिए सहायता
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर में उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री क्रय करने के लिए ₹5.00 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का भी अनुमोदन दिया है।

Recent Comments