लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विशेष श्रद्धांजलि सभा

देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने महान समाजसेविका, कुशल प्रशासक एवं दूरदर्शी महिला नेतृत्वकर्ता के जीवन और आदर्शों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

सभा में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र, समाज एवं जनकल्याण के लिए किए गए अतुलनीय कार्यों को याद किया।

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौर ने विद्यार्थियों को देवी अहिल्याबाई होलकर जी के प्रेरणादायी जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व, न्यायप्रियता, सामाजिक कल्याण एवं जनसेवा के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व सत्ता या पद से नहीं, बल्कि सेवा, करुणा, न्याय, संस्कार और समाज के कल्याण से पहचाना जाता है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी को शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments