खटीमा । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नगला तराई रोड स्थित हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पर पहुंचकर सार्वजनिक लोहड़ी समारोह में शिरकत की। उन्होंने सभी उपस्थितजनों को लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
समारोह में मेयर दीपक बाली, विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, डॉ. प्रेम सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल तथा उप जिलाधिकारी तुषार सैनी आदि मौजूद रहे।



Recent Comments