सीएम धामी ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन संग की बैठक, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग समेत चार रेल परियोजनाओं पर जोर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। बैठक में राज्य में रेल अवसंरचना के विस्तार और गतिमान परियोजनाओं पर गहन चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसे समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन मिलेगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे व डीपीआर तैयार होने की जानकारी पर सीएम ने नवंबर 2026 तक ठोस प्रगति की अपेक्षा जताई। साथ ही कर्णप्रयाग-बागेश्वर व किच्छा-खटीमा रेल लाइन को भी क्षेत्रीय विकास के लिए जरूरी बताते हुए कार्यवाही आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

सीएम धामी ने देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काठगोदाम समेत प्रमुख स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने पर बल दिया। आगामी कुंभ व कांवड़ मेले के मद्देनजर हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन को डबल लाइन करने की भी जरूरत बताई।

रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने आश्वस्त किया कि बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य होगा। इस दौरान सचिव बृजेश कुमार संत और अपर सचिव रीना जोशी भी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments