
मंजू शर्मा अध्यक्ष, संजय काला निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। 11 में से 10 निदेशक कांग्रेस के, भाजपा को मिली एक सीट
देहरादून। जिला सहकारी भेषज संघ देहरादून पर एक बार फिर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। 1988 से इस बोर्ड पर लगातार काबिज कांग्रेस ने इस बार भी एकतरफा जीत दर्ज की। बुधवार को हुए निर्वाचन में सभापति पद पर मंजू शर्मा और उपसभापति पद पर संजय काला निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
पूर्व मेयर प्रत्याशी व सहकारी बाजार से जुड़े वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पोखरियाल ने बताया कि जिला सहकारी भेषज संघ का चुनाव बीते 9 जून को संपन्न हुआ था। कुल 11 निदेशक पदों में से 10 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ एक निदेशक पद आया।
पूर्व मेयर प्रत्याशी व सहकारी बाजार से जुड़े वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पोखरियाल ने बताया कि जिला सहकारी भेषज संघ का चुनाव बीते 9 जून को संपन्न हुआ था। कुल 11 निदेशक पदों में से 10 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ एक निदेशक पद आया।
बहुमत कांग्रेस के पक्ष में होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस का कब्जा रहा। बुधवार को हुई निर्वाचन प्रक्रिया में मंजू शर्मा को सभापति और संजय काला को उपसभापति निर्विरोध चुन लिया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू शर्मा 2018 से 2023 तक सहकारी बाजार में निदेशक रह चुकी हैं। इससे पहले वह भेषज संघ में भी निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वहीं उपसभापति चुने गए संजय काला को सहकारिता क्षेत्र का लंबा अनुभव है। वह पूर्व में क्रय-विक्रय झंडा बाजार समिति में 20 वर्षों तक अध्यक्ष रहे हैं।
11 सदस्यीय निदेशक मंडल में कांग्रेस से सुनीता अग्रवाल, मंजू शर्मा, संजय काला, अनिल धीमान, आरती रावत, मुकेश शर्मा, आशा भट्ट, सावित्री देवी और रमेश बुटोला निदेशक बने हैं। भाजपा से एकमात्र हर्ष कुमार यादव निदेशक चुने गए हैं।
चुनाव के बाद अन्य सहकारी संस्थाओं में प्रतिनिधि भी निर्विरोध चुने गए। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के लिए मुकेश शर्मा और हेमलता काला, उत्तराखंड सहकारी संघ देहरादून के लिए लेखराज अग्रवाल, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ हरिद्वार के लिए लेखराज अग्रवाल और मंजू शर्मा का चयन हुआ।
उत्तर प्रदेश फल एवं साग भाजी भेषज सहकारी संघ लिमिटेड हल्द्वानी के लिए अनुराधा शर्मा और संजय काला, जबकि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड देहरादून के लिए बाबू सिंह नेगी और सावित्री देवी को निर्विरोध प्रतिनिधि घोषित किया गया। निर्वाचन के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद रहे। पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल, विकास शर्मा, सुनीता अग्रवाल एवं हितेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि 1988 से चला आ रहा कांग्रेस का दबदबा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहकारी क्षेत्र में पार्टी की विश्वसनीयता का परिणाम है।
निर्वाचन के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद रहे। पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल, विकास शर्मा, सुनीता अग्रवाल एवं हितेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि 1988 से चला आ रहा कांग्रेस का दबदबा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहकारी क्षेत्र में पार्टी की विश्वसनीयता का परिणाम है।
गौरतलब है कि जिला सहकारी भेषज संघ देहरादून के बोर्ड पर साल 1988 से लगातार कांग्रेस का कब्जा रहा है। इस बार के चुनाव परिणाम ने एक बार फिर साफ कर दिया कि सहकारी क्षेत्र में कांग्रेस की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

Recent Comments