रक्षा मंत्री करेंगे वायु सेना अकादमी की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण, इतिहास रचेगी एनडीए की पहली महिला बैच

“हर काम देश के नाम”

हैदराबाद। भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल में 13 जून 2026 को 217वें कोर्स की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड का आयोजन किया जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस परेड के मुख्य अतिथि एवं रिव्यूइंग ऑफिसर होंगे।

‘हर काम देश के नाम’ की भावना के साथ आयोजित होने वाला यह समारोह भारतीय वायु सेना, नौसेना, तटरक्षक बल और सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के प्रशिक्षुओं के लिए प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक है। परेड के दौरान रक्षा मंत्री पास आउट होने वाले ट्रेनीज को ‘प्रेसिडेंट कमीशन’ प्रदान करेंगे। साथ ही सभी सफल कैडेट्स को ‘विंग्स’ और ‘ब्रेवेट्स’ से अलंकृत किया जाएगा।

एनडीए की महिला कैडेट्स बनाएंगी इतिहास
यह सीजीपी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे की महिला कैडेट्स के पहले बैच के कमीशनिंग का भी गवाह बनेगी। इन महिला कैडेट्स ने 30 मई 2025 को एनडीए से पास आउट होने के बाद शाखा-विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए एएफए डुंडीगल में प्रवेश लिया था।

उत्कृष्ट कैडेट्स होंगे सम्मानित
समारोह में रक्षा मंत्री फ्लाइंग, नेविगेशन स्ट्रीम और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में ओवरऑल मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पाने वाले फ्लाइट कैडेट्स को ‘प्रेसिडेंट प्लाक’ प्रदान करेंगे।

आकाश में दिखेगा शौर्य
कार्यक्रम की शुरुआत ‘आकाश गंगा’ टीम और ‘एयर वॉरियर ड्रिल टीम’ के हैरतअंगेज प्रदर्शन से होगी। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के नेतृत्व में भव्य फ्लाई-पास्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें पिलाटस PC-7 MkII, हॉक, किरण और चेतक जैसे चार प्रकार के ट्रेनर विमान शामिल होंगे।

समारोह का मुख्य आकर्षण SU-30 MKI का प्रदर्शन, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के करतब और सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम का हवाई प्रदर्शन होगा।

सीधा प्रसारण
इस गौरवपूर्ण समारोह का सीधा प्रसारण 13 जून 2026 को सुबह 07:00 बजे से भारतीय वायु सेना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और डीडी नेशनल पर किया जाएगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments