

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कौलागढ़ में रविवार को “संविधान बचाओ यात्रा” का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा ने संयुक्त रूप से किया।
आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा महज एक कार्यक्रम नहीं बल्कि संविधान, लोकतंत्र और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जन-आवाज़ को मजबूत करने का संकल्प है। कौलागढ़ की जनता की सक्रिय भागीदारी ने इस संदेश को बल दिया कि संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।


यात्रा की संयोजक एआईसीसी महिला समन्वयक पिया थापा रहीं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन लाल, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिनव थापर, गोरखा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल बस्नेत सहित नवीन जोशी, प्रदीप जोशी, रितेश छेत्री, प्रदीप डोभाल, संग्राम सिंह पुंडीर, विजय शाही और राजेंद्र धवन समेत अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सफल आयोजन के लिए पिया थापा एवं उनके सहयोगियों को बधाई दी जा रही है।

Recent Comments