देहरादून। आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना बसंतविहार पुलिस ने यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया और उन्हें निःशुल्क हेलमेट वितरित किए।
अभियान के दौरान पुलिस ने जनता को बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहिए और सदैव यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। उपस्थित लोगों को सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से बचाव के लिए हेलमेट की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शामिल जनता ने हमेशा हेलमेट पहनने का संकल्प लिया।


देहरादून पुलिस ने सभी आम जनमानस से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन पर सदैव हेलमेट पहने और अपने परिजनों तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। पुलिस ने कहा कि वह जनता की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।

Recent Comments