रायपुर पुलिस की सटीक रणनीति से नशा तस्करों पर शिकंजा, 734 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड 2025” के विजन को साकार करने के तहत देहरादून पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस टीम ने दो नशा तस्करों को 734 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 दिसंबर को मालदेवता क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदयाल सिंह (34 वर्ष) पुत्र चक्रसिंह और मनोज सिंह (19 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम लिवाड़ी, तहसील मोरी, जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दामों में चरस खरीदकर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में नशे के सौदागरों को ऊँचे दामों में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार धारीवालहेड कांस्टेबल अखिलेश और कांस्टेबल शाहिद जमाल शामिल थे।

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को दून पुलिस के निरंतर चल रहे नशा उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments