दून पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली अपराधी की बारात , गुंडा एक्ट के तहत 6 माह के लिए किया जिलाबदर

नेहरू कॉलोनी थाने ने सख्ती दिखाई, एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई

देहरादून। अपराधियों को सबक सिखाने के लिए देहरादून पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गुंडा एक्ट के आरोपी दिव्यकांत लखेड़ा की ‘बारात’ निकालकर पुलिस ने उसे जिले से तड़ीपार कर दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 16 जनवरी को यह कार्रवाई की। अभियुक्त दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व. राम बिहारी लखेड़ा निवासी ऋषि विहार माजरी माफी पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(3) के तहत जिलाधिकारी ने 6 माह के लिए जिला बदर के आदेश दिए थे। पुलिस ने उसे आशारोड़ी सीमा से बाहर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में छोड़ा और सख्त हिदायत दी कि निर्धारित अवधि तक देहरादून में कदम रखने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। सहारनपुर पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत यह एक्शन लिया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments