देहरादून: सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले तीन गिरफ्तार, एसएसपी की सख्ती जारी

डोईवाला (देहरादून)।  देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सख्त संदेश दिया है। एसएसपी दून के निर्देशानुसार थाना क्षेत्रों में हुड़दंगियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली डोईवाला पुलिस ने हर्रावाला पैट्रोल पंप के पास बिकानेर स्वीट शॉप के सामने हंगामा मचाने वाले तीन आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त को कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हर्रावाला पैट्रोल पंप के पास दो पक्ष आपस में झगड़ रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि दो गुट सार्वजनिक मार्ग पर लाठी-डंडों से लड़ रहे थे और हंगामा कर शांति भंग करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी और उग्र हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों अरविंद सिंह रावत (34), उदित चंद (27) और राम सिंह (26) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद सिंह रावत और राम सिंह रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं, जबकि उदित चंद डोईवाला के कुंआवाला का निवासी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश गौड़, हेड कांस्टेबल जसपाल सिंह और कांस्टेबल सुपरदास शामिल थे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments