दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, सावन के प्रथम सोमवार पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरिद्वार। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ मेले और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेक्टर अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के सुचारु व पंक्तिबद्ध दर्शन सुनिश्चित कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने परिवार सहित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से जनपद की सुख-समृद्धि, प्रदेशवासियों के कल्याण तथा कांवड़ मेला-2026 के सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न होने की प्रार्थना की।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में उपस्थित शिवभक्तों को फल और पेयजल वितरित कर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित व व्यवस्थित यात्रा की अपील की तथा स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments