श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता; कांवड़ यात्रा मार्गों पर और लगाए गये सूचना एवं जागरूकता साइन बोर्ड।

यात्रा मार्गों पर तैनात पुलिस जवानों के साथ दिशा-निर्देश एवं सूचना बोर्ड भी करेंगे शिवभक्तों का मार्गदर्शन।

पौड़ी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु यात्रा मार्गों तथा विभिन्न लिंक मार्गों पर सूचना एवं जागरूकता साइन बोर्ड पूर्व से ही स्थापित किए जा रहे हैं, आवश्यकतानुसार जरूरी स्थानों पर सुरक्षात्मक साइन बोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं। इन बोर्डों के माध्यम से श्रद्धालुओं को सही दिशा-दूरी, प्रमुख स्थलों, आवश्यक सुविधाओं, सुरक्षा संबंधी सावधानियों एवं यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त होगी।

यात्रा के दौरान कई बार श्रद्धालु लिंक मार्गों की ओर मुड़कर अपने निर्धारित मार्ग से भटक जाते हैं, जिसके दृष्टिगत संवेदनशील एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने वाले स्थानों पर विशेष दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सही मार्ग की जानकारी मिल सके और उनकी यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे। इसके अतिरिक्त गंगा तट के खतरनाक घाटों, गहरे पानी वाले क्षेत्रों तथा तेज बहाव वाले स्थानों पर चेतावनी एवं सावधानी संबंधी साइन बोर्ड भी स्थापित किए जा रहे हैं।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments