डीएम आशीष चौहान का सख्त निरीक्षण: नारी निकेतन व बाल सुधार गृह में व्यवस्थाओं में बड़े सुधार के निर्देश

देहरादून, । जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने बुधवार को केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बच्चों और महिलाओं को मिल रही सुविधाओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पुनर्वास व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

डीएम ने बाल सुधार गृह में रह रहे किशोरों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को बाल सुधार गृह में बेसिक लर्निंग प्रोग्राम शुरू करने और सभी 7 किशोरों का विस्तृत प्रोफाइल तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हर बालक की नियमित काउंसलिंग और स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए ताकि मानसिक और शारीरिक विकास में मदद मिल सके।

नारी निकेतन एवं किशोरी गृह के निरीक्षण में डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि नारी निकेतन में रह रहीं 160 संवासनियों और किशोरी संप्रेक्षण गृह की 12 किशोरियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान हो।

जिलाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया और स्वच्छ व सुरक्षित माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्थानों में रहने वाले बच्चों और महिलाओं को बेहतर माहौल देना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

वर्तमान में नारी निकेतन में 160 संवासनियां, बाल सुधार गृह में 7 किशोर और किशोरी संप्रेक्षण गृह में 12 किशोरियां आवासित हैं।

निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नमिता ममगाईं, सीएमओ डॉ मनोज कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सीओ वंदना वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments