अपने दिमाग को तेज करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज, मानसिक स्वास्थ्य भी होगा दुरुस्त

दिमाग को तेज करने और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में एक्सरसाइज एक अहम भूमिका निभाती हैं। नियमित शारीरिक गतिविधि न केवल शरीर को फिट रखती है, बल्कि मस्तिष्क की कार्यक्षमता को भी बढ़ाती है।
दिमाग वाली एक्सरसाइज करना तनाव को कम करने, ध्यान केंद्रित करने और याददाश्त को सुधारने में मदद करता है।
आज हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज बताने वाले हैं, जिनके जरिए आपका दिमाग तेज हो सकता है।
योगासन से दिमाग को करें सक्रिय
शीर्षासन और सर्वांगासन जैसे योगासन मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं। इनके जरिए मानसिक सतर्कता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार होता है।
ये आसन तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे मन शांत रहता है। इन्हें सुबह के समय खाली पेट करना सबसे अच्छा रहता है।
शुरुआत में किसी प्रशिक्षक की देख-रेख में इनका अभ्यास करना चाहिए, ताकि सही तकनीक सीखी जा सके और किसी भी प्रकार की चोट से बचा जा सके।
एरोबिक एक्सरसाइज से पाएं मानसिक लाभ
दौडऩा, साइकिल चलाना या तैराकी जैसी एरोबिक एक्सरसाइज दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। ये एक्सरसाइज हृदय गति को बढ़ाती हैं, जिससे मस्तिष्क तक ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है।
इससे याददाश्त और सीखने की क्षमता भी सुधर जाती हैं। इसके अलावा, एरोबिक एक्सरसाइज करने से तनाव कम होता है और मूड भी बेहतर होता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments